क्रिकेट

Team India T20 World Cup 2024 Schedule: इस दिन खेले जाएंगे भारत के मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jan 5, 2024, 08:19 PM IST

India T20 World Cup 2024 Full Schedule, Time Table, Venue, Match Date: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया कब-कब मुकाबला खेलने उतरेगी।

Image

टीम इंडिया का फुल शेड्यूल।

Photo : Times Now Digital

Team India T20 World Cup 2024 Full Schedule: वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब टी20 वर्ल्ड का का रोमांच चढ़ने वाला है। आईसीसी ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 1 जून 2024 से होगा और खिताबी मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। वहीं, अगर हम भारतीय टीम की बात करें तो पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी, जबकि लीग के आखिरी मुकाबले की बात करें तो उसमें 15 जून को टीम इंडिया का सामना कनाडा से होगा। टीम इंडिया के सभी लीग मुकाबले अमेरिका में खेले जाएंगे।

इस मुकाबला है टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीख बनाम
5 जून 2024आयरलैंड
9 जून 2024पाकिस्तान
12 जून 2024 अमेरिका
15 जून 2024कनाडा

भारत के सभी मुकाबले रात में

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के सभी मुकाबले रात में खेले जाएंगे। भारत के सभी मैच रात 8.30 बजे से शुरू होंगे। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। वहीं, भारत के शुरुआती तीन मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे, जबकि लीग का आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जाएगा।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article