Team India Head Coach: आवेदन करने की समयसीमा खत्म, ये दिग्गज रेस में सबसे आगे

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2024, 09:46 PM IST

Team India Head Coach: टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने की समयसीमा अब खत्म हो चुकी है। इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख सोमवार (27 मई 2024) तक थी। आवेदन करने वाले दावेदारों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस पद के लिए गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

Team India Head Coach: भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन करने की समयसीमा सोमवार को खत्म हो गई लेकिन बीसीसीआई और पद के प्रबल दावेदार गौतम गंभीर ने इस पर चुप्पी साध रखी है। कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने वाले गंभीर की दावेदारी प्रबल लग रही है।

Team India, BCCI, Jay Shah, Gautam Gambhir, Gautam Gambhir Ka Name sabse aage, Team India Head Coach, Team India Head Coach post application deadline, rahul Dravid,

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- AP)

दोनों पक्षों ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है लेकिन लगता है कि बीसीसीआई के सामने बहुत दमदार विकल्प नहीं है। समझा जाता है कि किसी बड़े विदेशी नाम ने पद के लिये आवेदन नहीं किया है और बोर्ड सचिव जय शाह कह ही चुके हैं कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार की तलाश है जो भारतीय क्रिकेट के घरेलू ढांचे से बखूबी वाकिफ हो। बीसीसीआई की नजरें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पर थी लेकिन हैदराबाद के इस स्टायलिश पूर्व क्रिकेटर की पूर्णकालिक पद में कोई रूचि नहीं दिखती।

End of Feed