क्रिकेट

Team India Full Schedule For T20 world cup 2024: जानिए कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे टीम इंडिया के मुकाबले

Team India Full Schedule For T20 world cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आजाग 2 जून से होने जा रहा है। इस दौरान भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से होगा। यहां देखिए भारत का रोमांचक मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा।

Image

टीम इंडिया के खिलाड़ी। (फोटो- AP)

Photo : AP

न्यूयॉर्क 8 PM तारीख Team India Full Schedule For T20 world cup 2024: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच खत्म हो चुका है। अब शुरू हो टी20 वर्ल्ड 2024 का का धमाल। अमेरिका और वेस्टइंडी की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल सहित कई खिलाड़ी पहुंच गए हैं।

2007 में अपने उद्घाटन संस्करण में टूर्नामेंट जीतने के बाद से भारतीय टीम ने अभी तक एक बार फिर खिताब नहीं जीता है। टीम 17 साल के इंतजार को समाप्त करने की उम्मीद के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में नए फॉर्मेट में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में भारत सहित कुल 20 टीमें उतरेंगी। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा आयरलैंड, मेजबान यूएसए, कनाडा के अलावा पाकिस्तान की टीम को शामिल किया गया है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि भारत का मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा।

कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला

तारीख
बनाम फॉर्मेट वेन्यूसमय (भारतीय समयानुसार)5 जून भारत बनाम आयरलैंड ग्रुप चरण न्यूयॉर्क 8 PM 9 जून भारत बनाम पाकिस्तान ग्रुप चरण न्यूयॉर्क 8 PM 12 जून भारत बनाम अमेरिका ग्रुप चरण न्यूयॉर्क 8 PM15 जून भारत बनाम कनाडा ग्रुप चरण फ्लोरिडा 8 PM 20 जून भारत बनाम C1 सुपर 8 (यदि क्वालीफाई हो) बारबाडोस 8 PM 22 जून भारत बनाम D2 सुपर 8 (यदि क्वालीफाई हो) एंटीगुआ 8 PM 24 जून भारत बनाम B2 सुपर 8 (यदि क्वालीफाई हो) सेंट लूसिया 8 PM 27 जून भारत बनाम टीबीए सेमीफाइनल (यदि क्वालीफाई हो) गुयाना 8 PM29 जून भारत बनाम टीबीए फाइनल (यदि क्वालीफाई हो) बारबाडोस 7:30 PM

भारत 2024 टी20 विश्व कप टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली , सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), ऋषभ पंत, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

रिजर्व खिलाड़ी: रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद

भारत 2024 टी20 विश्व कप प्रसारण और स्ट्रीमिंग: टी20 विश्व कप का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा और डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article