क्रिकेट

रोहित और हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे या नहीं, टीम इंडिया के कोच को भी नहीं पता

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को टेस्ट मैच तीन दिन में ही हरा दिया। इससे टीम को पहले वनडे की तैयारी के लिए दो दिन ज्यादा मिल गए हैं। अब सबकी नजर रोहित और हार्दिक की फिटनेस रिपोर्ट पर है।

Image

हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा (AP)

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ सकती है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिए हैं कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या सीरीज में खेलते दिख सकते हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को धर्मशाला में होगा। सेलेक्टर्स ने रोहित और हार्दिक को टीम में तो चुना है, लेकिन उनके नाम के आगे स्टार लगा दिया है। यानी दोनों को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। BCCI ने साफ किया है कि फाइनल फैसला बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस देखने के बाद ही होगा। रोहित ने IPL 2026 के कुछ मैच हैमस्ट्रिंग की वजह से मिस किए थे। वहीं हार्दिक पीठ में खिंचाव के चलते मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेले थे। हालांकि सीजन खत्म होने से पहले दोनों टीम से जुड़ गए थे और रोहित को फिट भी घोषित कर दिया गया था।

कोच कोटक को भरोसा

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट जीतने के बाद कोच सितांशु कोटक ने कहा, "मुझे हार्दिक और रोहित की फिटनेस की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन जो सुना है उसके मुताबिक दोनों ठीक हो सकते हैं।" कोटक के बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट को दोनों के खेलने की उम्मीद है। अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि रोहित और हार्दिक बेंगलुरु पहुंचे हैं या नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनसे लग रहा है कि दोनों फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंच चुके हैं। 2027 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक साल से थोड़ा ज्यादा वक्त बचा है। ऐसे में दोनों सीनियर खिलाड़ी कोई मौका नहीं गंवाना चाहेंगे।

टीम को मिले दो दिन एक्स्ट्रा

भारत ने अफगानिस्तान को टेस्ट मैच तीन दिन में ही हरा दिया। इससे टीम को पहले वनडे की तैयारी के लिए दो दिन ज्यादा मिल गए हैं। अब सबकी नजर रोहित और हार्दिक की फिटनेस रिपोर्ट पर है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article