मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में 4 मार्च, 2023 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स की टीमों के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। लेकिन इस मुकाबले के आगाज से ठीक पहले डब्लूपीएल का थीम सॉन्ग लॉन्च हो गया।
डब्लूपीएल एंथम(साभार WPL)
दुर्गा वंदना के साथ होती है शुरुआत
इस थीम सॉन्ग को जाने माने गायक शंकर महादेवन ने कंपोज किया है। इस थीम सॉन्ग को शंकर महादेवन के साथ हर्षदीप कौर, नीति मोहन, ऐशान्या जोशी, आकृति कक्कड़ और एग्से ने गया है। इस थीम सॉन्ग की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना 'या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता...' के साथ होती है जिन्हें स्त्री शक्ति का प्रतीक माना जाता है। थीम सॉन्ग का तर्ज मुख्य रूप से अभी तो ये शुरुआत है।
Dham dha ma ma dham! The #TATAWPL anthem is finally here! Witness the energy & enthusiasm as we celebrate the ina… t.co/D1DbtfwEz9
— ANI (@ANI) Mar 4, 2023
वीडियो में दिखे सभी गायक और दिग्गज महिला क्रिकेटर्स
थीम सॉन्ग के वीडियो में गीत को आवाज देने वाले गायक-गायिकाओं के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तकरीबन सभी बड़े नाम दिखाई दे रहे हैं। सॉन्ग का संगीत मदहोश कर देने वाला है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देता है।
