LIVEIPL 2023, PBKS vs KKR Highlights: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से केकेआर को 7 रन से हराया

IPL 2023, PBKS vs KKR Highlights: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से केकेआर को 7 रन से हराया
IPL 2023, PBKS vs KKR Highlights: आईपीएल के दूसरे मुकाबले में केकेआर ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रन से मुकाबला जीत लिया है। केकेआर के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य था, लेकिन जब केकेआर की टीम 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना चुकी थी तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना। बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है और दोबारा शुरू नहीं किया जा सका। पंजाब ने जीत के साथ आईपीएल 2023 का आगाज किया है। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं। पंजाब की तरफ से सर्वाधिक 50 रन भानुका राजपक्षे ने बनाए। राजपक्षे के अलावा शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेली। कोलकाता की तरफ से टिम साउथी ने 2 जबकि सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और उमेश यादव ने 1-1 विकेट चटकाए ।IPL 2023, pbks vs kkr Live Match Streaming & Telecast: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। punjab kings vs kolkata knight riders के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: पंजाब ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज
पंजाब ने जीत के साथ आईपीएल 2023 का आगाज किया है। केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब ने DRS के तहत 7 रन से मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: 7.54 तक शुरू होगा मैच तो..
अगर 7.54 तक मैच शुरू हुआ तो बिना ओवर की कटौती के खेला जाएगा। केकेआर की टीम 7 रन पीछे है।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: बारिश के कारण रोका गया खेल
7 विकेट के नुकसान पर जब केकेआर की टीम का स्कोर 146 रन था तब बारिश के कारण खेल रोक दिया गया। शार्दुल ठाकुर 8 और सुनील नरेन 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: केकेआर को लगा 7वां झटका
मोहाली में अर्शदीप सिंह का जादू चल रहा है। वह तीन विकेट ले चुके हैं और पंजाब को जीत के और करीब ले गए हैं। केकेआर 146 रन बना चुकी है।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: केकेआर की आखिरी उम्मीद खत्म
आंद्रे रसेल 35 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें सैम करन ने सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। केकेआर ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। 15 ओवर बाद केकेआर ने 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: 14 ओवर बाद केकेआर का स्कोर 118/5
14 ओवर के बाद केकेआर ने 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। रसेल और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रसेल 24 और वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर नाबाद हैं।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: 4 रन बनाकर आउट हुए रिंकु
कोलकाता ने गंवाया 5वां विकेट, राहुल चाहर ने रिंकु सिंह को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। 80 रन के स्कोर पर केकेआर 5 विकेट गंवा चुकी है। अभी भी 10 ओवर का खेल बाकी है।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: कप्तान नितीश राणा गए पवेलियन
केकेआर की मुश्किलें लगातार बढती जा रही हैं। 10 ओवर के बाद केकेआर ने 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए हैं। उसके सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य है।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: केकेआर के 50 रन पूरे
केकेआर ने 7 ओवर के बाद 50 रन पूरे कर लिए हैं। नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए 30 रन जोड़ चुके हैं।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: केकेआर की मुश्किल बढ़ती जा रही है
केकेआर ने 29 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। नाथन एलिस ने रहमानुल्लाह गुरबाज को 22 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। एलिस का यह पहला आईपीएल विकेट है।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: केकेआर की खराब शुरुआत
पंजाब ने दूसरे ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने मंदीप सिंह और अनुकूल रॉय को आउट किया। 2 ओवर बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 17 रन। 192 रन का है लक्ष्य।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: अर्शदीप सिंह ने दिलाई पहली सफलता
अर्शदीप सिंह ने पंजाब को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने मंदीप सिंह को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पंजाब ने गंवाया पहला विकेट।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: केकेआर की बल्लेबाजी शुरू
केकेआर ने शुरू की बल्लेबाजी, पंजाब की तरफ से सैम करन डाल रहे हैं पहला ओवर। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: लाइट के कारण खेल देर से शुरू
लाइट की कमी के कारण दूसरे इनिंग की बल्लेबाजी थोड़ी देर से शुरू होगी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए हैं और केकेआर के सामने 192 रन का लक्ष्य है।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: पंजाब ने ऋषि धवन को बनाया इंपैक्ट प्लेयर
पंजाब ने अपनी गेंदबाजी से पहले ऋषि धवन को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल कर लिया है। उन्हे भानुका राजपक्षे के स्थान पर शामिल किया गया।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: पंजाब ने केकेआर के सामने 191 रन बनाए
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं। पंजाब की तरफ से सर्वाधिक 50 रन राजपक्षे ने बनाए।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: 16 रन बनाकर आउट हुए सिकंदर रजा
पंजाब ने 168 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। सिकंदर रजा 16 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: धवन अर्धशतक से चूके
शिखर धवन अर्धशतक से चूक गए हैं। वह 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके लगाए। पंजाब 150 रन के करीब बन पहुंच चुका है।
PBKS vs KKR Live Cricket Score: भानुका राजपक्षे हुए आउट
पंजाब ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। भानुका राजपक्षे 32 गेंद पर 50 रन की पारी खेली, उन्हें उमेश यादव ने रिंकु सिंह के हाथों कैच करवाया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए धवन के साथ 86 रन की साझेदारी की।