BAN vs NED, T20 World Cup: तस्किन अहमद के सामने बेबस हुई नीदरलैंड टीम, बांग्लादेश ने दर्ज की रोमांचक जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 02:25 PM IST

Bangladesh vs Netherlands in T20 World Cup 2022: बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2022 में विजयी आगाज किया है। बांग्लादेश ने नीदरलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने मैच में कातिलाना गेंदबाजी की। बांग्लादेश ने टॉस गंवाने के बाद 144/8 का स्कोर खड़ा किया था।

होबार्ट: तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने 25 रन देकर चार विकेट झटके जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने धीमे बल्लेबाजी प्रदर्शन से वापसी करते हुए सोमवार को यहां टी20 विश्व कप के शुरूआती सुपर 12 मैच में नीदरलैंड को नौ रन से हरा दिया। पाओल वान मीकेरेन ने 21 रन देकर दो विकेट झटके थे जिससे नीदरलैंड ने पावरप्ले के बाद वापसी करते हुए बांग्लादेश को आठ विकेट पर 144 रन ही बनाने दिये।

बांग्लादेश ने खोला जीता का खाता

इसके बाद बांग्लादेश को गेंदबाजी विभाग में शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत थी और उन्होंने तास्किन की बदौलत ऐसा किया जिससे टीम नीदरलैंड को 135 रन पर समेटने में सफल रही। इस तेज गेंदबाज ने पहली दो गेंद पर दोहरे झटके दे दिये। कोलिन एकरमैन ने 48 गेंद में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला। नीदरलैंड के लिये मीकेरेन ने 24 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 16 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके।

End of Feed