क्रिकेट

USA vs CAN: यूएसए और कनाडा के मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega, T20 World Cup 2024, USA vs CAN Match: टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में यूएसए और कनाडा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

अमेरिका और कनाडा टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ICC/USA Cricket Twitter)

Photo : Twitter

T20 World Cup 2024, United States of America vs Canada Aaj ka match kaun jitega: टी20 वर्ल्ड कप का आज (02 जून 2024) को आगाज होने जा रहा है। इस ओपनिंग मुकाबले में मेजबान यूएसए का सामना कनाडा से होगा। दोनों टीमें अप्रैल 2024 के बाद पहली बार आमने-सामने होगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें 13 अप्रैल 2024 को खेलने उतरी थी, जिसमें यूएसए ने कनाडा को 4 विकेट से हराया था। टीम की नजर लगातार पांचवीं जीत पर है।

ओवरऑल यूएसए का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से पहले यूएसए और कनाडा के पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो यूएसए का पलड़ा मजबूज नजर आ रहा है। दोनों टीमें पहली बार 2019 में आमने-सामने हुई थी। इस मुकाबले में कनाडा को जीत मिली थी। हालांकि, ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें यूएसए को 4 मुकाबले में जीत और कनाडा को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है।

यूएसए का जीत प्रतिशत ज्यादा

टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में यूएसए का जीत प्रतिशत ज्यादा है। गुगल के मुताबिक, यूएसए का जीत प्रतिशत 69 प्रतिशत है, जबकि कनाडा का जीत प्रतिशत 31 प्रतिशत है।

यूएसए का स्क्वॉड (United States of America Squads)

मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्राल्वाकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिस्डेल, यासिर मोहम्मद।

कनाडा का स्क्वॉड (Canada Squads)

साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, रविंदरपाल सिंह, नवनीत धालीवाल, कलीम सना, दिलोन हेइलिगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, परगट सिंह, निकोलस किरटन, रेयानखान पठान, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा, ऋषिव जोशी।

रिजर्व खिलाड़ी: तजिंदर सिंह, आदित्य वरदराजन, अम्मार खालिद, जतिंदर मथारू, परवीन कुमार।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article