T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़े विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं और टीम के साथ जुड़ गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहुंचे न्यूयॉर्क
  • विराट शुक्रवार को ही टीम इंडिया से जुड़े
  • बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया

न्यूयॉर्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विराट शुक्रवार को न्यूयॉर्क पहुंचे और टीम के साथ जुड़े।भारतीय टीम को शनिवार को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरेगी। विराट कोहली टीम के अन्य सदस्यों के साथ अमेरिका रवाना नहीं हुए थे। विराट कुछ कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अमेरिका पहुंचे हैं।

Virat Kohli

विराट कोहली(साभार Virat Kohli)

पांचवीं बार टी20 विश्व कप में शिरकत करेंगे विराट

भारतीय टीम अपने विश्व कप के अभियान की शुरुआत 5 जून के न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 9 जून को भारतीय टीम इसी मैदान पर चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भी भिड़ेगी। विराट कोहली का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। विराट साल 2012 में पहली बार टी20 विश्व कप में खेले थे। उसके बाद से वो लगातार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं।

End of Feed