क्रिकेट

T20 World Cup 2024: हिटमैन रोहित शर्मा का इंतजार कर रहा है बड़ा रिकॉर्ड, बस तीन कदम दूर...

हिटमैन रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ वो उपलब्धि हासिल कर सकते हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका।

Image

रोहित शर्मा( साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • लगातार नौवें टी20 विश्व कप में खेलेंगे रोहित शर्मा
  • अंतरराष्ट्रीय टी20 में 600 छक्कों से हैं 3 कदम दूर
  • पहले ही नाम दर्ज है सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया शनिवार (1 जून, 2024) को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने उतरेगी। टीम इंडिया के विश्व कप अभियान की वास्तविक शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ होगी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं।

600 छक्के पूरे करने से 3 कदम दूर

रोहित शर्मा के नाम पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन टी20 विश्व कप के दौरान हिटमैन अपने इस रिकॉर्ड में चार चांद लगा सकते हैं। रोहित के खाते में 472 मैच की 498 पारियों में 597 छक्के दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने से वो केवल 3 कदम दूर हैं। रोहित का बल्ला अगर आयरलैंड के खिलाफ चल निकला तो वो विश्व कप के पहले ही मुकाबले में 600 छक्के के आंकड़े को छू सकते हैं। अगर ये मौका चूका तो 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में रोहित 600 छक्के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे कर सकते हैं।

बनेंगे लगातार 9 विश्व कप खेलने वाले पहले प्लेयर

रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान में उतरते ही 2007 से 2024 तक टी20 विश्व कप के सभी नौ संस्करणों में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। शाकिब अल हसन भी साल 2007 से 2022 तक लगातार आठ बार टी20 विश्व कप में शिरकत कर चुके हैं। 10 जून को वो भी रोहित की बराबरी कर सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article