T20 World Cup 2024, USA vs CAN: विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में अमेरिका-कनाडा की भिडंत, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 1, 2024, 08:50 PM IST

USA vs CAN, Match Preview: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज अमेरिका और कनाडा के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। जानिए उद्घाटन मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका और कनाडा के बीच भिड़ंत के साथ होगी टी20 विश्व कप की शुरुआत
  • टेक्सास के डलास में खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला
  • भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से शुरू होगा मैच

डलास: अमेरिका और कनाडा के बीच होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में हाल में आईसीसी की पूर्ण सदस्य बांग्लादेश को हराने वाली मेजबान टीम जीत की दावेदार होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दो जून को भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज स्टुअर्ट लॉ अमेरिका के कोच हैं। टी20 विश्व कप में पदार्पण करने वाली टीम कुछ हैरानी भरे नतीजे हासिल कर सकती है। अमेरिका ने टूर्नामेंट की तैयारियों में पूर्ण सदस्य बांग्लादेश को 2-1 से हराकर साबित कर दिया कि उसे कमजोर नहीं आंका जा सकता। हाल में अमेरिका ने कनाडा को 4-0 से हराया था।

USA vs CAN Match Preview

यूएसए बनाम कनाडा मैच प्रीव्यू

कनाडा की तुलना में बेहद मजबूत है यूएसए की टीम

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और 2015 विश्व कप फाइनल खेलने वाले कोरी एंडरसन भी टीम में हैं जिसकी अगुआई विकेटकीपर बल्लेबाज मोनांक पटेल करेंगे। गुजरात के आणंद में जन्मे मोनांक आयु स्तर के क्रिकेट में अपनी घरेलू टीम के लिए खेले थे जिसके बाद वह 2016 में अमेरिका में बस गये। वह 2018 विश्व टी20 अमेरिका क्वालीफायर में छह पारियों में 208 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे और 2019 में उन्होंने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

End of Feed