IND vs BAN Highlights: पंत और हार्दिक का चला बल्ला, टीम इंडिया ने वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश को दी पटखनी
IND vs BAN Highlights: पंत और हार्दिक का चला बल्ला, टीम इंडिया ने वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश को दी पटखनी
पहली पारी में टीम इंडिया
- ओपनिंग करने आए संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको शोरीफुल इस्लाम ने आउट किया।
- कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। उनको महमूदुल्लाह ने आउट कर पवेलियन भेजा।
- रिषभ पंत का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 32 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वे रिटायर्ड आउट हो गए।
- आईपीएल स्टार शिवम दुबे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 16 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनको महेदी हसन ने आउटकर पवेलियन भेज दिया।
- सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर पाए। वे 18 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 31 रन बनाए। उनको तनवीर इस्लाम को आउट कर पवेलियन भेज दिया।
- आईपीएल में फ्लोप रहे हार्दिक पंड्या का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 23 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए।
- रवींद्र जडेजा ने भी नाबाद पारी खेली। उन्होंने 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम
- बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सौम्या सरकार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउटकर पवेलियन भेज दिया।
- लिटन दास भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने ने 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। उनको भी अर्शदीप सिंह ने अपना शिकार बनाया।
- नजमुल हुसैन शान्तो भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामाना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया।
- तौहीद हृदोय भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 13 रन बना। उनको हर्षल पटेल ने आउटकर पवेलियन भेजा।
- तंजिद हसन भी आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 17 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
- महमुदुल्लाह ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। इसके बाद वे रिटायर्ड आउट हो गए।
- शाकिब अल हसन ने भी टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 28 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- रिशाद हुसैन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। उनको शिवम दुबे ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया।
- जेकर अली खाता तक नहीं खोल पाए। उनको शिवम दुबे ने संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया।
- महेदी हसन ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
- तनजीम हसन साकिब ने भी नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर अपना खाता खोला और नाबाद भी रहे।
IND और BAN के बीच हेड टू हेड
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को 12 मैचों में जीत मिली है और बांग्लादेश को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमें 6 अक्टूबर 2023 के बाद आमने-सामने होंगी।
भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश का स्कॉड
नजमुल हुसैन शांतो, सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, लिटन दास, जैकर अली, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।
