क्रिकेट

T20 World Cup 2024: बाबर सेना की कछुआ चाल देख भड़का दिग्गज, कहा-किसी बल्लेबाज में नहीं है ये हुनर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद रमीज राजा ने टीम की जमकर लताड़ लगाई है। जानिए टी20 विश्व कप के आगाज से पहले राजा ने गिनाई टीम की कमियां।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम(साभार Pakistan Cricket)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिली इंग्लैंड से 0-2 से हार
  • रमीज राजा ने उठाए टीम के तौर तरीकों पर सवाल
  • टीम में नहीं है तेज स्ट्राइक रेट से लगातार रन बनाने वाला बल्लेबाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तानी टीम को आड़े हाथ लिया है। रमीज राजा ने टीम के खिलाड़ियों में कम स्ट्राइक रेट को लेकर उपजे पर सवाल उठाए हैं। रमीज राजा ने ये बयान पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 के अंतर से हार के बाद आया है।

61 वर्षीय रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तानी टीम में कोई ऐसा हुनरमंद बल्लेबाज नहीं है जो लगातार हाई स्ट्राइक रेट से साथ रन बना सके। राजा ने कहा, सबसे पहले प्रयोग करने से बाज आईए और सही संयोजन के साथ मैदान पर उतरें और खुदा के लिए स्ट्राइक रेट फोबिया से बाहर निकलिए क्योंकि पाकिस्तान के पास उस स्तर के खिलाड़ी नहीं हैं। हम स्ट्राइक रेट के आधार पर टीम का गठन करके सबकुछ बिगाड़ देंगे।'

राजा ने आगे कहा, आपने पहले ही के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को बदलकर टीम को खराब कर दिया है। मिडिल ऑर्डर में खिलाड़ियों की भूमिका निर्धारित नहीं है। ऑलराउंडर मिडिल ऑर्डर में खेल रहे हैं और टीम में दो विकेट खेल रहे हैं, तेज गेंदबाज लगातार बदल रहे हैं, स्पिनर्स गेंद को स्पिन नहीं करा पा रहा हैं। टीम के अंदर आत्मविश्वास नहीं है।'

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ 6 जून को डालास में करेगी। इसके बाद चिरप्रतिद्वंद्वी भारत से उसकी भिड़ंत 9 जून को न्यूयॉर्क में होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article