क्रिकेट

T20 World Cup 2024 Live Streaming: जानिए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले फ्री में कब और कहां देख सकते हैं

T20 World Cup, T20 World Cup 2024 Live Streaming when and where to watch (Khaa dekhee t20 world cup match): टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। पहला मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले को भारत में आप कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं।

Image

टीम इंडिया के खिलाड़ी। (फोटो- AP)

Photo : AP

T20 World Cup, T20 World Cup 2024 Live Streaming when and where to watch: अमेरिका और वेस्टइंडीज के संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 2 जून को डलास के ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम में मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान भारत का पहला मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना आयरलैंड से होगा। टीम इंडिया ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एकमात्र खिताब 2007 में जीता था, जो पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने ट्रॉफी अपने नाम किया था। उसके बाद से यह एक सूखा सा पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका के अलावा कुल 20 टीमें उतरेंगी। आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले को भारत में आप कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला कब से खेला जाएगा? (T20 World Cup 2024 Match Date)

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से शुरू होने जा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (T20 World Cup 2024 Match Time)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के सभी मुकाबले रात 8 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (T20 World Cup 2024 Match Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लीग मुकाबले न्यूयॉर्क और लॉडरहिल में खेले जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (T20 World Cup 2024 Match Live Telecast)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच भारत के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (T20 World Cup 2024 Match Live Streaming)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले को आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article