IND vs PAK: 9 नहीं, 2 जून से ही शुरू हो जाएगी भारत-पाकिस्तान की तकरार, आखिर क्यों कहा जा रहा है ऐसा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। लेकिन इन दो टीम के बीच वर्ल्ड कप के शुरुआत से ही एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ शुरू हो जाएगी। चाहे बल्लेबाज हो या गेंदबाज दोनों इस वर्ल्ड कप में एक दूसरे को पछाड़ने में लगे रहेंगे।

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला 9 जून भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जिसे 250 करोड़ की लागत में केवल 100 दिन में बनाया गया है। इस मुकाबले पर भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा पूरी दुनिया की नजर है। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 9 जून को होगा, लेकिन भारत-पाकिस्तान खिलाड़ियों के बीच आपसी तकरार टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाएगी।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

भारत और पाकिस्तान (साभार-ICC)

रनों के मामले में आगे निकलने की होड़

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रन की बात करें तो यहां भी भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों में गजब की टक्कर है। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले विराट-रोहित और बाबर के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। वर्तमान में विराट 117 मैच में 4,037 रन बनाकर टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर बाबर आजम 119 मैच में 4,023 रन बना चुके हैं और वह विराट से आगे निकलने की रेस में केवल 15 रन दूर हैं। हिटमैन 151 मैच में 3,974 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। रोहित 4,000 रन पूरा करने से केवल 26 रन दूर हैं। इतना ही नहीं एक शतकीय पारी उन्हें बाबर से भी आगे कर सकती है।

End of Feed