T20 World Cup 2024: भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए इन खिलाड़ियों में है जबरदस्त टक्कर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 26, 2024, 05:11 PM IST

India Squad Probables For T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में 1 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए चर्चा तेज होती जा रही है और जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होने वाला है। भारतीय टीम में कौन खिलाड़ी खेलेगा और किसको नहीं मिलेगी जगह ये सवाल फिलहाल कुछ खिलाड़ियों की टक्कर के बीच घूम रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • भारत की टी20 विश्व कप टीम जल्द होगी घोषित
  • कुछ खिलाड़ियों के बीच टीम में जगह बनाने की जबरदस्त टक्कर

India Squad For T20 World Cup 2024: जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान इस महीने के आखिर में किया जा सकता है लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का खराब फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है जबकि दूसरे विकेटकीपर की जगह के लिये संजू सैमसन से केएल राहुल आगे चल रहे हैं।

Probable India Squad For T20 World Cup 2024

टी20 विश्व कप 2024 के लिए संभावित भारतीय खिलाड़ी (BCCI/ICC)

अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिये टीम चुनते समय दुविधा अतिरिक्त गेंदबाज की भी होगी । यह देखना होगा कि तेज गेंदबाज आवेश खान को चुना जाता है या वेस्टइंडीज की धीमी पिचों को देखते हुए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई या हरफनमौला अक्षर पटेल को। समझा जाता है कि कप्तान रोहित शर्मा चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर से मुलाकात कर सकते हैं।

End of Feed