T20 World Cup 2024, India vs Bangladsh Pitch Report And New York Weather Forecast Today: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से पहले अपनी तैयारियों को परखने और पुख्ता करने के इरादे से पड़ोसी बांग्लादेश के खिलाफ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम न्यूयॉर्क में अपनी तैयारियों को परखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। बांग्लादेश का यह दूसरा अभ्यास मैच है। उसका पहला अभ्यास मैच मेजबान अमेरिका के खिलाफ 28 मई को था जो कि बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में उसके पास भी यह अपनी तैयारियों को परखने का आखिरी मौका है। हालांकि टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश की टीम को तीन मैच की टी20 सीरीज में मेजबान अमेरिका के खिलाफ 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपने खोये हुए आत्मविश्वास को वापस लाना चाहेगी। इसी मैदान पर भारत को आयरलैंड, पाकिस्तान और मेजबान अमेरिका से भिड़ना है। ऐसे में इस मैदान के पिच का मिजाज समझना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। जो कि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद पूरी तरह साफ हो जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश, टी20 विश्व कप 2024 पिच और वेदर रिपोर्ट
आज कैसा है न्यूयॉर्क का मौसम (New York Weather Today)
आज न्यूयॉर्क में बारिश की संभावना बिलकुल नहीं है। आसमान में थोड़े बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रात में तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। 24 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। भारतीय समयानुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा यानी अमेरिका में उस वक्त सुबह के 10:30 बज रहे होंगे। सुबह के वक्त तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और धूप खिली रहेगी।
भारत बनाम बांग्लादेश न्यूयॉर्क की पिच रिपोर्ट (IND vs BAN Pitch Report)
न्यूयॉर्क में बने नए क्रिकेट स्टेडियम यानी नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में ड्रॉप-इग पिचों का इस्तेमाल किया गया है। ये पिचें ऑस्ट्रेलियाई से लाई गई हैं। ड्रॉप-इन पिचों का मिजाज ऑस्ट्रेलियाई पिचों जैसा होता है जिनपर समान उछाल होता हैय़ नासाउ क्रिकेट स्टेडियम भी समुद्र के निकट है जैसा कि ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में है। नासाउ की पिच सपाट और उछाल वाली हो सकती है और इसपर जमकर रन बनने की संभावना है। इस मैदान पर अबतक कोई मैच नहीं खेला गया है। ऐसे में पिच के बारे में साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि यहां कितने रन बनेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की पिचें भारतीय बल्लेबाजों जैसे कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को बहुत रास आती हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs BAN Squad)
टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया (Indian Cricket team for T20 World Cup 2024):
रोहित शर्मा(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व प्लेयर: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Squad for T20 World Cup):
नजमुल होसेन शंतो (कप्तान), तस्कीन अहमद (उप-कप्तान), लिटन दास, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जाकेर अली, तनवीर इस्लाम, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, तंज़ीम हसन।
