क्रिकेट

India vs Bangladesh Cricket Match Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश का मुकाबला

T20 World Cup, India vs Bangladesh Match Live Streaming when and where to watch( Khaa dekhee India vs Bangladesh t20 world cup match): टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को भारत में आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत बनाम बांग्लादेश लाइव टेलीकास्ट

T20 World Cup, India vs Bangladesh Match Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के वॉर्म अप मैच शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम अपने पहले वॉर्म अप मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ने वाली हैं। इन दोनों बेहतरीन टीमों के बीच मैच का आयोजन न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस महामुकाबले में भारत की कमान रोहित शर्मा के पास होगी वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शन्तो करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। एक तरफ जहां भारतीय टीम ने जनवरी के बाद कोई टी20 सीरीज नहीं खेली है वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश यूएसए के खिलाफ हारकर आ रही है।

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबला कब खेला जाएगा? (India vs Bangladesh Match Date)

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबला 1 जून 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (India vs Bangladesh Match Time)

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबला रात को 8 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबला कहां खेला जाएगा? (India vs Bangladesh Match Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (India vs Bangladesh Match Live Telecast)

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप का भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (India vs Bangladesh Match Live Streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म अप की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs BAN Squad)

भारत की टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो, सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, लिटन दास, जैकर अली, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article