T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से होने जा रहा है। 29 जून तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इस बार यह टूर्नामेंट 20 टीम के बीच खेला जाएगा जिसे 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें उनके साथ पाकिस्तान, मेजबानम अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की टीम है।
किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup Format)
टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन साल 2007 में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया एमएस धोनी के नेतृत्व में चैंपियन बनी थी। यह इस वर्ल्ड कप का 9वां एडिशन है। इस एडिशन में 20 टीम भाग ले रही है जिसे 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप में 5 टीम है। टूर्नामेंट के पहले स्टेज में हर टीम एक दूसरे से कम से कम चार मुकाबला खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेंगे। हर ग्रुप में बची बाकी 3 टीम का सफर वहीं खत्म हो जाएगा।
सुपर 8 टीम के बनेंगे दो ग्रुप
सुपर-8 टीम के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप के टीम एक दूसरे के खिलाफ 3 मुकाबले खेलेंगे और इसके बाद ग्रुप की दो टॉप टीम सेमीफाइनल में जाएगी। सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भी दो अलग-अलग कंडिशन रखे गए हैं। पहले सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था है जबकि दूसरे सेमीफाइन में रिजर्व डे का विकल्प नहीं है। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम 29 जून को बारबडोस में फाइनल मुकाबला खेलेगी।
