क्रिकेट

T20 World Cup Dream 11 Team: न विराट न रोहित, इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तान ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की ड्रीम इलेवन टीम

T20 World Cup Dream 11 Team: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तान ने ड्रीम इलेवन टीम चुनी है। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में विराट और रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है। ओपनर के तौर पर उन्होंने जोस बटलर को चुना है।

Image

टी20 वर्ल्ड कप ड्रीम इलेवन टीम (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप की ड्रीम इलेवन टीम
  • मॉर्गन और नासिर हुसैन ने चुनी ड्रीम इलेवन टीम
  • रोहित और विराट को नहीं मिली जगह

T20 World Cup Dream 11 Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से हो रहा है। 29 जून तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इससे पहले इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तान ओएम मॉर्गन और नासिर हुसैन ने इस वर्ल्ड कप की ड्रीम इलेवन टीम चुनी है। हैरानी की बात यह है कि इस वर्ल्ड कप टीम में टी20 क्रिकेट के टॉप थ्री रन स्कोरर का नाम नहीं है। इस ड्रीम इलेवन टीम में मॉर्गन ने न तो रोहित शर्मा को शामिल किया है और नहीं विराट कोहली को। ड्रीम इलेवन में केवल एक भारतीय गेंदबाज को जगह मिली है। आइए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ड्रीम इलेवन टीम पर नजर डालते हैं। टी20 में सर्वाधिक रन के मामले में विराट कोहली टॉप पर जबकि बाबर और रोहित क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप ड्रीम इलेवन टीम (T20 World Cup Dream 11 Team)

ड्रीम इलेवन टीम का ओपनर- ओपनर के तौर पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और उनके साथी खिलाड़ी के तौर पर पॉल स्टर्लिंग को चुना है। नंबर 3 और 4 के लिए के तौर पर ग्लेन फिलिप्स और हेनरिक क्लासेन को जगह मिली है।

ऑलराउंडर- ऑलराउंडर के तौर पर शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल को शामिल किया गया है।

स्पिन गेंदबाज- एडम जैंपा, राशिद खान

तेज गेंदबाज- मथिसा पथिराना, शाहीन शाह अफरीदी, जसप्रीत बुमराह

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ड्रीम इलेवन टीम-

जोस बटलर, पॉल स्टर्लिंग, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, एडम जैंपा, राशिद खान, मथिसा पथिराना, शाहीन शाह अफरीदी, जसप्रीत बुमराह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article