सूर्यकुमार यादव के शॉट खेलने पर दंग केएल राहुल, ऐसे की तारीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 02:29 PM IST

Suryakumar Yadav, KL Rahul: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धुआंधार पारी से सबका दिल जीतने वाले सूर्यकुमार यादव के शॉट्स से केएल राहुल बहुत प्रभावित हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के शुरुआती मैच में कठिन परिस्थितियों में सहजता से बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि मुश्किल पिच पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखना अविश्वसनीय था।

rahul_sky

KL Rahul and Suryakumar Yadav

बुधवार को नमी और उछालभरी पिच पर सूर्यकुमार ने 33 गेंद में नाबाद 50 रन बनाये जबकि राहुल ने 56 गेंद में 51 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) और दीपक चाहर (दो विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन ही बना सकी। भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

End of Feed