Asia Cup 2025: एशिया कप में मैदान पर उतरने से पहले ही सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को दे दी चेतावनी

Suryakumar Yadav Press Conference: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को धमाकेदार मैच खेला जाने वाला है। इससे पहले प्रेस कांफेंस में दोनों ही कप्तानों के बयानों ने हलचल मचा दी है। जिसमें सूर्यकुमार यादव ने तो खुलेआम आक्रमकता की चेतावनी दे दी है।

Suryakumar Yadav Press Conference: एशिया कप 2025 की धमाकेदार शुरुआत 9 सितंबर 2025 को होने वाली है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच 10 सितंबर 2025 को यूएई के खिलाफ है। इस टूर्नामेंट में हालांकि सभी की नजर केवल एक ही मैच पर टिकी हुई है जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस मैच से पहले ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चेतावनी दे दी है।

Suryakumar yadav press conference acc

सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस (फोटो- ACC)

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप के मुकाबले में आक्रामकता पर अंकुश नहीं लगायेगी ।भारतीय टीम बुधवार को यूएई के खिलाफ ग्रुप ए का पहला मैच खेलेगी जिसके बाद रविवार को उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा ।

End of Feed