IND vs AUS 2nd T20: सूर्यकुमार यादव के पास रोहित-कोहली को पछाड़ने का मौका, करना होगा ये कमाल

Suryakumar Yadav to beat Rohit Virat: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका है। इसके लिए उन्हें अर्धशतक जड़ने की जरूरत है।

Suryakumar Yadav to beat Rohit Virat: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाने वाला है। तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले इस मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर एक बार फिर से सभी की निगाहें होगी। सूर्या ने पहले मैच में 80 रन बनाए थे। अगर वे इसी अंदाज को दूसरे मुकाबले में भी जारी रख पाते हैं तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

दुनिया के नंबर 1 टी20ई बल्लेबाज ने विशाखापत्तनम के एडीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शानदार अर्धशतक के साथ हाल ही में संपन्न आईसीसी विश्व कप 2023 में अपने खराब प्रदर्शन को नजरअंदाज कर दिया। सूर्यकुमार ने सिर्फ 42 गेंदों पर 80 रन बनाकर भारत को 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

End of Feed