शुरू हुई सुरेश रैना के बेटे की क्रिकेटिंग जर्नी, खुद मिस्टर आईपीएल ने शेयर किया वीडियो

सुरेश रैना ने अपने बेटे रियो की कुछ तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटिंग जर्नी के बारे में लिखा है। रैना ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें उनके बेटे रियो को एक बैट फैक्ट्री का दौरा करते हुए दिखाया गया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के बेटे रियो ने अपनी क्रिकेटिंग जर्नी शुरू कर दी है। सुरेन रैना ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। रैना ने लिखा कि वह खेल के आनंद और उत्साह को फिर से महसूस करने के लिए उत्सुक हैं। 2005 से 2018 तक भारत के लिए 322 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले रैना ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के क्रिकेट करियर की शुरुआत की घोषणा की। रैना ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें उनके बेटे रियो को एक बैट फैक्ट्री का दौरा करते हुए दिखाया गया है। रैना वहां अपने बेटे के लिए बैट पसंद कर रहे हैं। 39 वर्षीय रैना ने पोस्ट किया, "जैसा बाप, वैसा बेटा! और इस तरह, हमारी क्रिकेट यात्रा शुरू होती है, दोस्तों। मैं इस खेल के आनंद, उत्साह और मासूमियत को एक बार फिर से अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं, इस बार तुम्हारी नजरों से। चलो साथ मिलकर कुछ खूबसूरत यादें बनाते हैं।"

suresh raina son rio journey

सुरेश रैना (साभार-Instagram)

2020 में, एमएस धोनी के संन्यास की पुष्टि के बाद रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में, रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। रैना ने 226 वनडे मैचों में 35.31 की औसत से 5615 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116* है। रैना ने इस फॉर्मेट में पांच शतक और 36 अर्धशतक बनाए हैं।

End of Feed