रैना ने पाकिस्तान के रिपोर्टर की कर दी बोलती बंद, टी20 वर्ल्ड कप को लेकर मजे ले रहा था इमरान

Suresh Raina vs Imran Siddique: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को होने वाला है, लेकिन उसकी गर्माहट अभी से देखी जा सकती है। ताजा मामला पाकिस्तान के पत्रकार और रैना के बीच विवाद से शुरू हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रैना ने पाकिस्तानी रिपोर्टर की लगाई क्लास
  • वर्ल्ड कप की हार की दिलाई याद
  • टी20 वर्ल्ड कप को लेकर छेड़ रहा था रिपोर्टर

Suresh Raina vs Imran Siddique: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वेस्टइंडीड और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 2 जून से हो रही है। 25 मई आखिरी डेडलाइन है जब टीम अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती है। टीम इंडिया भले ही अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी, लेकिन असली मुकाबला 9 जून को होना है। दरअसल 9 जून को भारत-पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। इस मुकाबले को लेकर क्या फैंस और क्या पूर्व खिलाड़ी कोई भी माहौल को ठंडा रखने के पक्ष में नहीं है। हालिया, इंसीडेंट पाकिस्तान के रिपोर्टर और सुरेश रैना के बीच सामने आया है।

cricket news hindi, suresh raina vs imran siddique

सुरेश रैना (साभार-X)

क्या है पूरा मामला?

दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी को टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। युवराज सिंह और उसेन बोल्ट को पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया जा चुका है। ऐसे में पाकिस्तान के खेल पत्रकार इमरान सिद्दीकी ने शाहीद अफरीदी और सुरेश रैना की दो फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा ICC ने शाहीद अफरीदी को ICC T20 World Cup 2024 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। उन्होंने साथ ही में सुरेश रैना को हेलो लिखा और उनको छेड़ना चाहा।

End of Feed