इस कारण रोहित और कोहली को खेलना चाहिए T20I World Cup, बोले- सुनील गावस्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 6, 2024, 05:29 PM IST

T20I World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर सुनील गावस्कर ने बड़ी बात कही है। दरअसल इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि ये दोनों खिलाड़ी अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं।

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने का समर्थन करते हुए कहा कि ये दोनों सीनियर खिलाड़ी भारतीय टीम में सिर्फ अहम बल्लेबाज ही नहीं बल्कि शानदार क्षेत्ररक्षक भी हैं। रोहित और कोहली दोनों 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद से भारत के लिए इस प्रारूप में नहीं खेले हैं लेकिन दोनों ही खेल के इस छोटे प्रारूप में वापसी के लिए उत्सुक हैं।

Rohit Sharma VIRAT KOHLI

रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-X)

गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मुझे उनका क्षेत्ररक्षण अच्छा लगता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा अब भी बेहतरीन क्षेत्ररक्षक हैं और मैदान पर उनसे काफी मदद मिलेगी। साथ ही ड्रेसिंग रूम में उनके सीनियर होने के साथ वे मैदान पर भी योगदान करेंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार आप जब 35-36 साल की उम्र में होते हो तो आपके एक्शन धीमे हो जाते हो। आपका थ्रो भी उतना जानदार नहीं रहता। इसलिये आपको मैदान में क्षेत्ररक्षण के लिए खिलाड़ियों को सजाते हुए कहां खड़ा किया जाये, इस पर चर्चा होती है। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है क्योंकि ये दोनों अब भी शानदार क्षेत्ररक्षक हैं। ’’

End of Feed