टेस्ट डेब्यूटेंट मानव सुथार के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने डेब्यू टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारतीय स्पिनर मानव सुथार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में भविष्य को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है।

मुल्लांपुर: दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए खब्बू स्पिनर मानव सुथार की शानदार और सटीक गेंदबाजी ने उन्हें भविष्य में भारत की टेस्ट टीम में स्थायी जगह बनाने का मजबूत दावेदार बना दिया है। सुथार के हरफनमौला प्रदर्शन ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने बल्ले से 28 रन की उपयोगी पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अफगानिस्तान की टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 113 रन बनाकर मुश्किल स्थिति में थी। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी।

Manav Suthar

मानव सुथार

टेस्ट टीम का मजबूत दावेदार बनने के सभी गुण मौजूद

End of Feed