क्रिकेट

लंदन में हुई महिला T20 वर्ल्ड कप की आधिकारिक शुरुआत, जानिए किस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला

T20 World Cup 2026: लंदन के वाटरलू ब्रिज पर हुए भव्य समारोह में ICC अध्यक्ष जय शाह ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर 12 टीमों की कप्तान भी मौजूद रहीं।

Image

महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC)

T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बजा दिया है। रविवार को लंदन के वाटरलू ब्रिज पर हुए भव्य समारोह में ICC अध्यक्ष जय शाह ने टूर्नामेंट का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर 12 टीमों की कप्तान भी मौजूद रहीं। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक ब्रिटेन में खेला जाएगा। समारोह में जय शाह ने कहा कि यह महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है।

शाह बोले, "यह उस प्रतियोगिता की शुरुआत का उपयुक्त अवसर भी है, जिसे हम अब तक का सबसे रोमांचक और महत्वाकांक्षी ICC महिला T20 वर्ल्ड कप मानते हैं।" उन्होंने भरोसा जताया कि यह आयोजन टूर्नामेंट को लेकर उत्साह को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। 12 जून को बर्मिंघम में पहला मैच खेला जाएगा।

ICC प्रेसिडेंट जय शाह ने किया आधिकारिक शुभारंभ

जय शाह ने साफ किया कि ICC लगातार क्रिकेट को ज्यादा समावेशी और वैश्विक बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, "यह टूर्नामेंट ICC की उस प्रतिबद्धता और विश्वास का एक और उदाहरण है, जिसके तहत क्रिकेट को अधिक समावेशी और वैश्विक खेल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।"

लॉन्च इवेंट में लंदन, बर्मिंघम, मैनचेस्टर, लीड्स, ब्रिस्टल और साउथम्पटन से आए फैंस और युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्ट्रीट क्रिकेट, इंटरैक्टिव गेम्स और मनोरंजन कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। टूर्नामेंट के मैच इन्हीं 6 शहरों में खेले जाएंगे।

भारत की नजरें पहले खिताब पर

न्यूजीलैंड मौजूदा चैंपियन है। उसने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया 6 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है। वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पिछले साल ODI वर्ल्ड कप जीत चुकी है। अब भारतीय टीम का मकसद पहला महिला T20 वर्ल्ड कप जीतना है। ब्रिटेन की पिचों पर भारत की तैयारियों पर सबकी नजर रहेगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article