ENG vs AUS: स्मिथ के पास एशेज को यादगार बनाने का मौका, लियॉन के निशाने पर भी है यह रिकॉर्ड

ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से एशेज का आगाज होने जा रहा है। हमेशा की तरह इस बार फिर इस सीरीज में कई रिकॉर्ड दांव पर होंगे। रिकॉर्ड के करीब स्टीव स्मिथ और नाथन लॉयन के अलावा ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा और मिचेल स्टार्क जैसे बल्लेबाज लाइन में खड़े हैं।

ENG vs AUS: 21 नवंबर को एशेज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार सुबह 8 बजे शुरू होगा। हर बार की तरह इस बार भी इस बहुप्रतिक्षित सीरीज में कई रिकॉर्ड दांव प हैं। इस बार स्टीव स्मिथ और नाथन लॉयन सहित कई ऑस्ट्रेलियाई सितारों के सामने इसे यादगार बनाने का मौका है। रिकॉर्ड के करीब स्टीव स्मिथ और नाथन लॉयन के अलावा ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा और मिचेल स्टार्क जैसे बल्लेबाज लाइन में खड़े हैं।

eng vs aus

स्टीव स्मिथ (साभार-ICC)

एशेज में 4000 रन के करीब

पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे स्मिथ के सामने कई रिकॉर्ड हैं, चाहे वह 4,000 एशेज रन पूरा करने का रिकॉर्ड हो या फिर 11,000 टेस्ट रन। 5 मैच की इस सीरीज में स्मिथ अगर ये सारे रिकॉर्ड हासिल कर लें तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। 37 एशेज टेस्ट मैचों में स्मिथ ने 56.01 की औसत से 3,417 रन बनाए हैं, जिसमें 66 पारियों में 12 शतक और 13 अर्द्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 239 है। वह एशेज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन (37 टेस्ट मैचों में 19 शतकों के साथ 5,028 रन) और इंग्लैंड के जैक हॉब्स (41 टेस्ट मैचों में 12 शतकों के साथ 3,636 रन) हैं, और 583 रन बनाकर वह 4,000 एशेज रन पूरे कर सकते हैं।

End of Feed