स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, ब्रायन लारा और स्टीव वॉ के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अर्धशतक जड़कर स्टीव वॉ और ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

डार्विन: बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में गुरुवार से शुरू हुए दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले ही दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया का हाल बेहाल हो गया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सामने कोई कमाल नहीं दिखा सकी और 53 ओवर में 198 रन पर ढेर हो गई। विकेटों की पतझड़ के बीच ऑस्ट्रेलिया का एक छोर अनुभवी स्टीव स्मिथ ने संभाला और वो 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया 198 रन तक पहुंच सका।

Steve Smith

स्टीव स्मिथ (फोटो क्रेडिट AI Generated and AP)

लारा और वॉ की बराबरी पर पहुंचे

स्मिथ जब बल्लेबाजी करने उतरे तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 52 रन पर 2 विकेट था। टीम के दोनों ओपनर जैक वेदराल्ड और ट्रेविस हेड पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में स्मिथ ने एक छोर संभाल लिया। दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे और स्मिथ अपने जाने पहचाने अंदाज में रन बनाते रहे। उन्होंने अपना अर्धशतक 76 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में ब्रायन लारा और स्टीव वॉ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टेस्ट क्रिकेट में 50 रन से ज्यादा की तीनों बल्लेबाज साझा रूप से दुनियाभर के बल्लेबाजों में तीसरे पायदान पर काबिज हो गए हैं।

End of Feed