VIRAL VIDEO: KKR की जीत के बाद शाहरुख खान का CSK..CSK..चिल्लाते हुए वीडियो वायरल

Viral Video of SRK chaning CSK..CSK With Chennai Fans: आईपीएल 2024 के फाइनल में चेन्नई के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से शिकस्त देकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार व केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के साथ CSK, CSK के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
  • कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद का वीडियो
  • फैंस के साथ CSK नाम चिल्लाते नजर आए किंग खान

SRK Viral Video: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में रविवार रात सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देते हुए तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम ने जमकर जश्न मनाया और मैदान पर इस दौरान टीम के सह-मालिक व बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी अपने पूरे परिवार के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए। अब शाहरुख का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो चेन्नई के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस के साथ CSK..CSK चिल्लाते नजर आए।

SRK Chants CSK CSK Viral Video

शाहरुख खान (X/IPLT20)

आईपीएल 2024 के फाइनल के बाद शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ मैदान पर जश्न मनाते दिखे। पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे आर्यन के अलावा अभिनेत्री अनन्या पांडे भी ग्राउंड पर नजर आईं। शाहरुख ने पूरे मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों और अपने परिवार के साथ विक्ट्री लैप भी लिया जिस दौरान उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा।

End of Feed