क्रिकेट

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने की उम्मीदों को लग सकता है झटका, बन रहा है गजब का संयोग

IPL and T20 World Cup coincidence: आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा एक गजब का संयोग सामने आ रहा है। इस संयोग से टीम इंडिया के फैंस को झटका लग सकता है। क्या है यह संयोग?

Image

टीम इंडिया, टी20 वर्ल्ड कप (साभार-ICC/IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप का संयोग
  • फैंस को लग सकता है झटका
  • 5 जून को टीम इंडिया का पहला मैच

IPL and T20 World Cup coincidence: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया अमेरिका पहुंच चुकी है। हालांकि, विराट, हार्दिक समेत कुछ खिलाड़ी बाद में टीम से जुड़ेंगे। टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी, लेकिन इससे पहले टीम को एकमात्र वॉर्म-अप मैच खेलना है। यह वॉर्म-अप मैच टीम इंडिया को 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया के लिए यह वर्ल्ड कप से पहले वहां के कंडिशन को समझने का एकमात्र मौका होगा।

11 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार

इस बार टी20 वर्ल्ड कप रोहित के लिए बतौर कप्तान आईसीसी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका हो सकता है। इसके अलावा टीम पर 13 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी दूर करने का दबाव है। टीम इंडिया ने अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से टीम कई बार फाइनल और सेमीफाइनल तक पहुंची लेकिन आखिरी बाधा पार करने में नाकाम रही।

इस बार भी बन रहा है गजब संयोग

टीम इंडिया के फैंस को भले ठीक न लगे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में इस बार भी कुछ ऐसा संयोग बन रहा है जो टीम इंडिया की वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीदों को तोड़ सकता है। दरअसल वह संयोग और कुछ नहीं बल्कि आईपीएल का है। अब तक जितनी बार आईपीएल के फौरन बाद टी20 वर्ल्ड कप हुआ है उसमें टीम इंडिया नॉकआउट दौर तक भी नहीं पहुंची है।

पहले 3 बार हो चुका है ऐसा

इससे पहले 3 बार ऐसा हो चुका है जब टीम इंडिया आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप में उतरी और उसे लीग स्टेज से ही बाहर जाना पड़ा। इससे पहले टीम इंडिया 2008 के आईपीएल के बाद 2009 टी20 वर्ल्ड कप, 2009 आईपीएल के बाद 2010 वर्ल्ड कप और 2020 आईपीएल के बाद 2021 टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से ही बाहर हो चुकी है। टीम इंडिया से जुड़ा यह गजब का संयोग इस बार भी फैंस को डरा रहा है, लेकिन इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए जो टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है, उसमें दम है कि वह इन आंकड़ों को नजरअंदाज कर फैंस को वह तोहफा दें जिसका इंतजार करोड़ों लोगों को पिछले 11 साल से है।

End of Article