क्रिकेट

श्रीलंका की सेमीफाइनल की उम्मीदों को लगा करारा झटका, धाकड़ गेंदबाज हुआ विश्व कप से बाहर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 29, 2023, 06:02 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले से पहले एक और तगड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहा एक और तेज गेंदबाज विश्व कप से बाहर हो गया है।

Image

लहिरू कुमारा

Photo : AP

नई दिल्ली: विश्व कप 2023 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज श्रीलंका को करारा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा चोट की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पुणे में सोमवार 30 अक्टूबर को खेले जाने वाले मुकाबले से ठीक पहले अभ्यास के दौरान लहिरू कुमारा अपनी जांघ पर चोट लगा बैठे। चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा।

जांघ की चोट की वजह से बाहर हुए लहिरू

लहिरू कुमारा की जगह श्रीलंकाई टीम में तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को शामिल किया गया है। चमीरा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने के निर्णय को आईसीसी की तकनीकी समिति ने भी अपनी सहमति दे दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए दुष्मंथा चमीरा उपलब्ध होंगे। चमीरा 100 से ज्यादा मैच श्रीलंका के लिए खेल चुके हैं। उनका अनुभव ऐसी स्थिति में टीम के काम आएगा।

शानदार फॉर्म में थे लहिरू कुमारा

लहिरू कुमारा का विश्व कप से बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है। बेंगलुरू में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत में लहिरू कुमारा की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने मैच में कप्तान जोस बटलर, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन के अहम विकेट अपने नाम किए थे। टूर्नामेंट में वो 4 मैच में 5 विकेट झटक चुके थे। लहिरू इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

तीसरा खिलाड़ी हुआ विश्व कप से बाहर

लहिरू कुमारा विश्व कप के लिए घोषित 15 सदस्यी टीम में हुआ तीसरा बदलाव है। चोट की वजह से कप्तान दसुन शनाका, मथीसा पथिराना बाहर हो चुके हैं। उनके बदले टीम में पहले चमिका करुणारत्ने और एंजेले मैथ्यूज को शामिल किया जा चुका है। श्रीलंका अबतक खेले पांच में 2 में जीत और तीन हार के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। उसके चार ग्रुप मैच बचे हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं भी बकी हैं।

श्रीलंका की टीम:

कुसल मेंडिस(कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निशंका, दुष्मंथा चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीष तीक्ष्णा, दुनिथ वेललागे, कसुन रंजीता, एंजेल मैथ्यूज, दिलशान मधुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article