क्रिकेट

SL vs AUS 1st ODI Dream11 Prediction: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

SL vs AUS 1st ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Sri Lanka vs Australia Match Playing X1: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज का पहला और रोमांचक मुकाबला बुधवार (12 फरवरी 2025) को खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Photo : Times Now Digital

SL vs AUS 1st ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Sri Lanka vs Australia Match Playing X1: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी तैयारी को परखने के लिए उतरेगी। इस मुकाबले में व केवल तैयारी को परखा जाएगा, बल्कि अपनी कमियों को भी दूर करने की कोशिश की जाएगी। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई स्कॉड से पैट कमिंस सहित 4 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। वहीं, श्रीलंका की टीम क्वॉलीफाई नहीं कर पाई। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2-0 से सीरीज क्लीन स्वीप किया था। स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम की नजर एक बार फिर वनडे सीरीज पर है।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (SL vs AUS 1st ODI Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। इोनों टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 64 मैचों में और श्रीलंका टीम को 36 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। ऑस्ट्रेलिया को घरेलू मैदान पर 39 मैचों में, अवे वेन्यू पर 15 और न्यूट्रल वेन्य पर 10 मैचों में जीत मिली है। इसी तरह, श्रीलंका की टीम को घरेलू मैदान पर 18 मैचों में जीत, अवे वेन्यू पर 16 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर 2 मैचों में जीत मिली है।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन (AUS Plyaing11 Prediction Today Match)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैट शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन (SL Plyaing11 Prediction Today Match)

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, चामिदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो।

SL vs AUS 1st ODI Match, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया

  • दिनांक: 12 फरवरी 2025
  • समय: 10:00 AM
  • मैदान: आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs Australia 1st ODI Match On Tv)

- भारत में सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs Australia 1st ODI Match Live Streaming)

- लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर की जाएगी।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम-11 भविष्यवाणी (SL vs AUS 1st ODI Match Dream11 Team-1)

विकेटकीपर: कुलस मेंडिस।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पथुम निसांका।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, चरिथ असलंका, दुनिथ वेल्लालागे।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जेफ्री वेंडरसे।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया कप्तान और उप कप्तान (SL vs AUS 1st ODI Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: वानिंदु हसरंगा।

उप-कप्तान: पथुम नसांका।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम-11 भविष्यवाणी (SL vs AUS 1st ODI Match Dream11 Team-2)

विकेटकीपर: कुलस मेंडिस।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पथुम निसांका।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, चरिथ असलंका, दुनिथ वेल्लालागे।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, महीश तीक्ष्णा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया कप्तान और उप कप्तान (SL vs AUS 1st ODI Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: वानिंदु हसरंगा।

उप-कप्तान: ट्रेविस हेड।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम-11 भविष्यवाणी (SL vs AUS 1st ODI Match Dream11 Team-3)

विकेटकीपर: कुलस मेंडिस।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, पथुम निसांका।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, चरिथ असलंका, दुनिथ वेल्लालागे।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, महीश तीक्ष्णा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया कप्तान और उप कप्तान (SL vs AUS 1st ODI Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: मार्नस लाबुशेन।

उप-कप्तान: ट्रेविस हेड।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squad)

स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम जंपा।

श्रीलंका का स्कॉड (Sri Lanka Squad)

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुष्का, नुवानीडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, जेफ्री वेंडरसे, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मोहम्मद शिराज, ईशान मलिंगा।

(*Disclaimer: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article