Sri Lanka vs Australia 1st ODI Live Streaming: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी तैयारी को भी परखने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ की कप्तानी में उतरेगी, जबकि श्रीलंका की टीम चरिथ असलंका की कप्तानी में दम दिखाने उतरेगी। इस मुकाबले से पहले स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार प्रदर्शन कर दो टेस्ट मुकाबले में जीत हासिल की अपनी टीम सीरीज दिलाई है। इस मुकाबले में भी पैट कमिंस खेलते नजर नहीं आएंगे।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललेज, चामिदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
मैट शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर संघा, स्पेंसर जॉनसन।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 1st ODI Match Date)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार (12 फरवरी 2025) से खेला जाएगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबलाकहां खेला जाएगा। (Sri Lanka vs Australia 1st ODI Match Venue)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium, Colombo) में खेला जाएगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 1st ODI Match Time)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs Australia 1st ODI Match On Tv)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs Australia 1st ODI Match Live Streaming)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर की जाएगी।
