क्रिकेट

NZ vs SL 2nd Test Day 3: दूसरे टेस्ट में भी श्रीलंका के ऊपर मंडराया हार का खतरा, फॉलोऑन खेलते हुए गंवाए दो विकेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 06:20 PM IST

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test : फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ संभलकर प्रदर्शन करने की जरूरत है। श्रीलंका टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है।

Image

श्रीलंका टीम के खिलाड़ी। (फोटो - श्रीलंका क्रिकेट के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में श्रीलंकाई टीम को संभलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका टीम ने तीसरे दिन 43 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए। हालांकि, पहली पारी में श्रीलंका की टीम 164 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं, दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

पहली पारी में श्रीलंकाई टीम फेल

मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी को 26/2 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 66.5 ओवर में 164 रन पर आउट हो गई। दिमुथ करुणारत्ने का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 47.34 की स्ट्राइक रेट से 188 गेंद पर 9 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 89 रन बनाए, जबकि दिनेश चांदीमल ने 4 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। टीम के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। इसमें इसमें चार खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए। दिन का खेल खत्म होने से पहले श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलना शुरू किया। टीम दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए।

इन खिलाड़ियों ने जड़ा अर्धशतक

दूसरी पारी में श्रीलंका की अच्छी शुरुआत हुई। टीम के दो खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने दूसरी पारी में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 61.44 की स्ट्राइक रेट से 83 गेंद पर चार चौकों की मदद से 51 रन बनाए, जबकि पहली पारी में दिमुथ करुणारत्ने ने 89 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरी पारी में कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 50 की स्ट्राकइ रेट से 100 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर मैदान पर बने हुए हैं।

ब्रेसवेल-हेनरी के नाम सर्वाधिक विकेट

श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। मैट हेनरी ने 20 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट लिए। इसमें उन्होंने 6 मेडन ओवर भी डाले। वहीं, माइकल ब्रेसवेल टीम के लिए महंगें साबित हुए, लेकिन विकेट लेने में भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 12 ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट लिए। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article