क्रिकेट

श्रीलंकाई एमपी ने भारत-श्रीलंका मैच पर उठाया सवाल, जांच की मांग की

India vs Sri Lanka: श्रीलंका के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ने भारत-श्रीलंका वर्ल्ड कप मैच पर सवाल उठाया है और इसकी जांच की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी पर भी कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान द्वार टॉस जीतकर फील्डिंग के फैसले को पूर्न नियोजित बताया है।

Image

भारत बनाम श्रीलंका

वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीम वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर भिड़ी थी। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 302 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। इस मुकाबले को लेकर श्रीलंका के मेंबर ऑप पार्लियामेंट (MP) विमल वीरावानसा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने श्रीलंका के कप्तान कुसन मेंडिस के फैसले पर सवाल उठाया है। भारत के खिलाफ उस मैच में मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। विमल वीरावानसा ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

आईसीसी पर लगाया गंभीर आरोप

श्रीलंका के मेंबर ऑप पार्लियामेंट (MP) विमल वीरावानसा ने आईसीसी पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आईसीसी को बीसीसीआई चलाती है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सेलेक्शन कमेटी को भी भारत ने ही नियुक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ जबकि भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम हुआ।

महेला जयवर्धने पर लगाया आरोप

विमल वीरावानसा ने कहा कि मैच के दिन कुसल मेंडिस को महेला जयवर्धने ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने को कहा था, जबकि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद था। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी श्रीलंका टीम केवल 55 रन बनाकर ढेर हो गई और भारत ने 302 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उस मुकाबले में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने क्रमश: 5 और 3 विकेट चटकाए थे।

End of Article