SRH vs PBKS Pitch Report: हैदराबाद और पंजाब के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, SRH vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (12 April 2025) आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पैट कमिंस की कप्तानी में संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत की लय हासिल करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद ने इससे पहले सीजन में खेले पाच मैच में से केवल एक में जीत हासिल की है। हैदराबाद को पिछले चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है वो भी सीजन का पहला और वो जीत भी उसे घर पर मिली थी। वहीं,पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है और ने चार में से तीन में जीते हैं और केवल एक मुकाबला गंवाया है। ऐसे में हम यहां जानेंगे हैदराबाद-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट और क्या कहते हैं इस ग्राउंड के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का आज 27वां मैच होगा
  • सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने
  • हैदराबाद-पंजाब मैच का आयोजन हैदराबाद में होने वाला है

SRH vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज एक रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings) की टीमें। ये मैच हैदराबाद (Hyderabad) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 मैचों में 1 मैच जीता है और 4 मैच लगातार गंवाए हैं। उन्हें पिछले चार मुकाबलों में लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता और गुजरात ने शिकस्त दी है। उन्हें एकमात्र जीत सीजन के पहले पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली थी। वहीं अगर पंजाब किंग्स की बात करें तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उन्होंने अबतक शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मैच में से तीन में जीत दर्ज की है जबकि केवल एक मैच में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। पंजाब को गुजरात, लखनऊ और चेन्नई के खिलाफ जीत मिली है जबकि राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) करेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी।

SRH vs PBKS Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

टूर्नामेंट की ताजा अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंक और -1.629 के नेट रन रेट के साथ अंतिम यानी दसवें स्थान पर है। जबकि पंजाब किंग्स की टीम 6 अंक और 0.289 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है। आज हैदराबाद और पंजाब के बीच होने वाले मैच से पहले जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के आंकड़े कैसे रहे हैं। दोनों टीमों का अब तक आईपीएल इतिहास में 23 बार आमन-सामना हुआ है। इन मैचों में हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है, उन्होंने 16 बार पंजाब किंग्स को शिकस्त दी है। जबकि केवल 7 मैचों में पंजाब हैदराबाद को मात देने में सफल रही है। आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एसआरएच का होम ग्राउंड है। यहां पर हैदराबाद और पंजाब के बीच आज तक 9 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें 8 मैच हैदराबाद ने जीते हैं और केवल एक मैच में पंजाब की टीम जीत हासिल कर सकी है।

End of Feed