IPL 2024: आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के प्लेऑफ का आज आगाज होगा। पहला क्वालीफायर मुकाबला अंक तालिका की टॉप दो टीमों के बीच होगा। सनराइजर्स हैदराबाद और शीर्ष पर रहने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। क्वालीफायर-1 के नियमों के तहत विजयी टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा जबकि हारने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर मैच में एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से एक बार और भिड़ने का मौका मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 प्लेऑफ- पहला क्वालीफायर मुकाबला
  • सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा बड़ा मैच

आज आईपीएल 2024 के अंतिम चरण यानी प्लेऑफ या सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है। आज अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा जिसमें ग्रुप स्टेज के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो पायदान पर रहने वाली टीमों की टक्कर होगी। पहले क्वालीफायर में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम की भिड़ंत टॉप पर रहने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीमसे होगी।

SRH vs KKR Pitch Report, IPL 2024 Qualifier 1 Match Today

सनराइजर्स हैदराबाद-कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2024 प्लेऑफ के क्वालीफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत से पहले आइए एक नजर डाल लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच आज तक कितने आईपीएल मुकाबले हुए हैं और उनके आंकड़े कैसे रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि इस सीजन के ग्रुप स्टेज में इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच हुआ था जिसमें केकेआर ने रोमांचक अंदाज में हैदराबाद को 4 रन से मात दी थी। अब आंकड़ों की बात करें तो आज तक हैदराबाद-कोलकाता के बीच 26 मैच हुए हैं। इन मुकाबलों में 17 मैच केकेआर ने जीते हैं, जबकि हैदराबाद सिर्फ 9 बार कोलकाता को हराने में सफल रही है।

End of Feed