26 अप्रैल, सुर्खियां खेल की: बरकरार है सूर्या का जलवा, IPL में RCB भिड़ेगी KKR से और रोहित को ब्रेक की सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 04:33 PM IST

26 अप्रैल, सुर्खियां खेल की: 26 अप्रैल खेल की सुर्खियों में भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर। सूर्यकुमार यादव टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर बने हुए हैं। आईपीएल में आज आखिरी बार आरसीबी अपने घर पर कोलकाता के खिलाफ उतरेगी तो अक्टूवर में होने वाले नेशनल गेम्स का उद्धाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी।

26 अप्रैल, सुर्खियां खेल की: 26 अप्रैल, दिन बुधवार खेल की सुर्खियों में भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है। सूर्यकुमार यादव आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर बने हुए हैं। खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित को द ग्रेट सुनील गावस्कर ने सलाह दी है तो आईपीएल में आज अपने घर पर आखिरी बार कोलकाता के सामने होंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम।

26 APRIL SURKHIYAN KHEL KI

सूर्यकुमार यादव, फाफ डुप्लेसी और अर्जुन तेंदुलकर

T20I Ranking में टॉप पर सूर्यकुमार यादव

आईसीसी द्वारा जारी T20I रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार है। वह नंबर वन पर बने हुए हैं। वह अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं जो टॉप दस में बने हुए हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद रैंकिंग में करियर की सर्वोच्च पायदान पर पहुंच गए हैं। चैपमैन 35वें जबकि इफ्तिखार 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

End of Feed