क्रिकेट

28 March, 2023 सुर्खियां खेल की: क्लीन स्वीप से चूकी अफगानिस्तान टीम तो केकेआर को मिला नया कप्तान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 28, 2023, 08:39 AM IST

28 March, 2023 सुर्खियां खेल की: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम तीसरे और आखिरी टी20 मैच में हार गई है। हालांकि वह 2-1 से सीरीज जीतने में कामयाब रही। इसके अलावा सभी आईपीएल टीम के कप्तान फाइनल हो गए हैं। कोलकाता ने भी अपना नया कप्तान चुन लिया है। उसने नितीश राणा को अपना कप्तान चुना है।

Image

संदीप शर्मा और नितीश राणा

Photo : Twitter

Today Cricket and Sports News: सोमवार का दिन भारत में होने वाले आगामी क्रिकेट लीग आईपीएल के लिए बेहद खास रहा है। कोलकाता ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी तो राजस्थान ने भी चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने से चूक गई। आइए खेल जगत की कुछ ऐसी ही सुर्खियों पर नजर डालें।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे

हेगले ओवल में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज। पहला वनडे एक तरफा तरीके से न्यूजीलैंड ने 198 रन से अपने नाम किया था।

केदार यादव के पिता खोने के कुछ घंटे बाद मिले

क्रिकेटर केदार यादव के पिता महादेव जाधव लापता होने के कुछ घंटों बाद मिल गए हैं। वह पुणे शहर के कोथरोड इलाके से सोमवार को लापता हो गए थे। बाद में पुलीस स्टेशन में उनकी रिपोर्ट भी लिखाई गई थी, जिसके कुछ घंटों बाद वह मिल गए।

कोलकाता ने नितीश राणा को चुना कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया। केकेआर ने आईपीएल के 16वें सीजन के लिए यह जिम्मेदारी नितीश राणा को दी है।

संदीप शर्मा करेंगे प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस

राजस्थान ने प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर संदीप शर्मा को शामिल कर लिया है। संदीप मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। कृष्णा अगस्त 2022 से मैदान से दूर हैं। पिछले सीजन में वह राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल के बाद सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

क्लीन स्वीप नहीं कर पाई अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप से चूक गई। पहले ही सीरीज अपने नाम कर इतिहास रचने वाली अफगानिस्तान को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 182 रन बनाए थे, जवाब में अफगानिस्तान की टीम केवल 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article