क्रिकेट

SA vs AUS: विश्व कप से पहले बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका ने वनडे की नंबर वन टीम को सीरीज में दी पटखनी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 17, 2023, 09:46 PM IST

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैच की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 122 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज पर 3-2 के अंतर से कब्जा कर लिया है। सीरीज गंवाने के बाद कंगारुओं से वनडे की नंबर वन टीम का ताज भी छिन गया है।

Image

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

Photo : AP

जोहान्सबर्ग: हारकर जीतने वाले बाजीगर कहते हैं, हिंदी फिल्म बाजीगर का यह डॉयलाग दक्षिण अफ्रीकी टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद सटीक फिट बैठ रहा है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को पांच मैच की वनडे सीरीज में 3-2 के अंतर से मात देकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।

पिछड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज

सबसे रोचक बात यह रही कि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 0-2 के अंतर से पिछड़ने के बाद सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया है। सीरीज के रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान द. अफ्रीका ने 122 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट पर 315 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 193 रन बनाकर ढेर हो गई।

कंगारुओं से छिना नंबर वन का ताज

सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान और भारत को इस हार का फायदा मिला है। पाकिस्तानी टीम एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद वनडे टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं भारतीय टीम दूसरे पायदान पर काबिज हो गई है। अगर टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन के करीबी अंतर से नहीं हारती तो वो तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन जाती।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article