क्रिकेट

अब कभी नहीं खेलेंगे क्रिकेट, इस महान बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को कहा अलविदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2023, 02:14 PM IST

Hashim Amla retires from all forms of Cricket: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। वो चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे लेकिन अब उन्होंने इंग्लिश काउंटी या किसी टी20 लीग में खेलने से भी इनकार कर दिया है।

Image

हाशिम अमला ने किया संन्यास ाका ऐलान (Surrey Cricket)

Photo : Twitter

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया है जिससे दो दशक के उनके सुनहरे करियर पर विराम लग गया। चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 39 वर्ष के अमला ने इंग्लिश काउंटी टीम सर्रे को इसकी पुष्टि की।

सर्रे ने ट्वीट किया, ‘‘हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया । उन्होंने अपना कैरियर खत्म होने का ऐलान किया है । सर्रे की ओर से हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।’’

अमला ने 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 टी20 मैच खेलकर दक्षिण अफ्रीका के लिये 18672 रन बनाये। वह टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं।

हाशिम अमला ने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2012 में ओवल पर नाबाद 311 रन बनाये थे। अब अमला दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में मुंबई इंडियंस केपटाउन के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगे।

End of Article