Women's ODI World Cup 2025 Final: इंग्लैंड को रौंदकर पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका , लौरा वॉलवर्ट और मारीजान कप ने लिखी जीत की इबारत

दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को गुवाहाटी में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पटखनी देकर पहली बार विमेंस वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से दक्षिण अफ्रीकी टीम की खिताबी भिड़ंत होगी।

गुवाहाटी: लौरा वॉलवर्ट की 143 गेंद में 169 रन की कप्तानी शतकीय पारी और मारिजान कप की शानदार गेंदबाजी (20 रन देकर 5 विकेट) ने पहली बार महिलाओं के वनडे विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका ने लौरा वोलवर्ट की कप्तानी शतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट पर 317 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 194 रन बना सकी। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 125 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल में एंट्री की। मारिजान कप ने 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए और पिछली बार की उपविजेता इंग्लैंड को फाइनल में एंट्री करने से रोक दिया। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को नवी मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

South Africa Women Cricket team

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

लौरा वॉलवर्ट और तैंजमिन ब्रिट्स ने दिलाई शानदार शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को लौरा वॉलवर्ट ने तैंजमिन ब्रिट्स (65 गेंद पर 45 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत दिलाई और 300 से अधिक के स्कोर का मंच तैयार किया। बीच के ओवरों में तीन रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद वॉलवर्ट ने मारिजान कैप (33 गेंद पर 42 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। सोफी एक्लेस्टोन ने कप को चार्ली डीन के हाथों कैच कराके खतरनाक दिख रही इस साझेदारी को तोड़ा।

End of Feed