सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, कहा- बल्लेबाजी क्रम के किसी एक स्थान से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2023, 04:54 PM IST

Asia Cup 2023 Team India, Sourav Ganguly Big statement: बीसीसीआई ने सोमवार को एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी, जबकि हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है। टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों की वापसी हुई है। टीम की घोषणा होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

Asia Cup 2023 Team India, Sourav Ganguly Big statement: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि भारत के पास अपनी वनडे टीम में चौथे स्थान के बल्लेबाज लिए बहुत सारे विकल्प हैं और सिर्फ एक स्थान पर ध्यान देकर विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट नहीं जीते जा सकते। गांगुली ने कहा कि टीम प्रबंधन को एक खिलाड़ी को तय कर उसे चौथे स्थान पर लंबे समय तक मौका देना चाहिए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ने कहा , ‘भारत में अपार प्रतिभा है। मैं इस तरह की शिकायतें सुनता रहता हूं कि हमारे पास यह नहीं है , वह नहीं है , लेकिन हमारे पास बहुत कुछ है और समस्या यह है कि हम निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।’

Team India

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

उन्होंने कहा , ‘बल्लेबाजी में चौथे क्रम को लेकर राहुल (द्रविड़), चयनकर्ताओं और रोहित (शर्मा) को किसी एक खिलाड़ी को तय कर उसे लगातार मैचों में मौका देना चाहिये।’ गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा , ‘चौथा क्रम सिर्फ एक नंबर है और इसमें कोई भी फिट हो सकता है। मैंने एक दिवसीय क्रिकेट में मध्य क्रम में शुरुआत की और फिर पारी का आगाज करने लगा क्योंकि मुझे तत्कालीन कप्तान सचिन (तेंदुलकर) ने ऐसा कहा था। सचिन के साथ भी ऐसा ही हुआ था।’ गांगुली ने कहा , ‘तेंदुलकर ने करियर की शुरूआत में छठे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। जब उनके कप्तान ने उन्हें पारी का आगाज करने के लिए कहा तो वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी बन गए। नंबर चार पर कोई भी खेल सकता है। वहां विराट कोहली , श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं।’

End of Feed