क्रिकेट

कब से टीम इंडिया के लिए फिर खेलेंगे ऋषभ पंत, कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Aug 21, 2023, 03:25 PM IST

Rohit Sharma gives Fitness update on Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के लिए फिर से कब खेलते नजर आएंगे, ये एक बड़ा सवाल बन चुका है, खासतौर पर जब से उनका अभ्यास करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसी से जुड़ा सवाल जब रोहित शर्मा से आज पूछा गया तो उन्होंने क्या, कहा, आइए जानते हैं।

Image

रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत पर बयान दिया (Twitter/AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बयान
  • ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर दिया जवाब
  • कब टीम इंडिया के लिए फिर खेलते दिखेंगे ऋषभ पंत?

Rohit Sharma on Rishabh Pant Fitness: टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल के अंत में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद से कई सर्जरी से गुजरने के बाद अब वो तेजी से फिट होने की तरफ बढ़ रहे हैं। इसका प्रमाण हाल में एक वायरल वीडियो में देखने को मिला जिसमें ऋषभ पंत महीनों बाद मैदान पर नजर आए और बल्लेबाजी भी की। इसी को लेकर आज एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया की घोषणा के समय कप्तान रोहित शर्मा से भी सवाल किया गया। जानिए कप्तान ने ऋषभ पंत की फिटनेस पर क्या कहा।

आज बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए अगरकर के साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। पत्रकारों ने दोनों ने कई मुद्दों पर सवाल किए, इन्हीं में एक सवाल ऋषभ पंत से जुड़ा भी था।

जब ये पूछा गया कि ऋषभ पंत पर ताजा अपडेट क्या है और वो कब तक टीम इंडिया में फिर से नजर आ सकते हैं, तो इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने जवाब दिया। रोहित शर्मा ने कहा, "फिलहाल वो पूरी तरह फिट नहीं हैं। एशिया कप के लिए तो फिट नहीं हैं।" हालांकि उन्होंने विश्व कप 2023 के लिए ऋषभ पंत के फिट होने पर कुछ नहीं कहा।

गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की के करीब एक खतरनाक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें वहां से गुजर रहे कुछ ट्रक ड्राइवरों ने अस्पताल तक पहुंचाया, जिसके बाद वो देहरादून और फिर मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किए गए। तब से उनका इलाज चल रहा है और वो तेजी से रिकवर भी कर रहे हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article