इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर सौरव गांगुली ने दी खास सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 1, 2024, 04:06 PM IST

बीसीसीआई के पूर्व चीफ सौरव गांगुली ने इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर खास सलाह दी। इस नियम को लेकर रोहित-विराट सहित कई बड़े खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किए थे। इस नियम के कारण आईपीएल 2024 में 8 बार 250 से ज्यादा के स्कोर बने।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंपैक्ट प्लेयर रुल को लेकर चर्चा
  • सौरव गांगुली ने दी खास सलाह
  • रोहित और कोहली ने की थी आलोचना

पूर्व भारतीय कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम को जारी रखने के पक्ष में हैं लेकिन चाहते हैं कि टीम अपने ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी का फैसला टॉस के समय ही करें। हाल में खत्म हुए आईपीएल सत्र के बाद ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम काफी चर्चा में रहा क्योंकि इस चरण में आठ दफा 250 रन से ज्यादा का स्कोर बना। गांगुली ने कहा कि वह चाहते हैं कि आईपीएल के आगामी सत्र में मैदान की बाउंड्री और बढ़ा देनी चाहिए।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

सौरव गांगुली (साभार-X)

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम पसंद है। आईपीएल में सिर्फ मैं एक चीज चाहता हूं कि इसके लिए मैदान थोड़े बड़े कर देने चाहिए। सीमारेखा को थोड़ा बढ़ा देना चाहिए। ’’

End of Feed