Sonal Dinusha: श्रीलंका को मिला द्रविड़-लक्ष्मण का कॉम्बो, सोनल दिनुशा ने शतक जड़कर रचा इतिहास

श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा भारतीय टीम के गले की हड्डी बन गए हैं। छह नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इस युवा बल्लेबाज ने भारत को जीत से फिलहाल तो बहुत दूर कर दिया है। चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे सोनल दिनुशा ने 196 गेंद पर अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा। इसके साथ ही उनका नाम दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बने। वहीं, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले 12वें बल्लेबाज बने, जबकि तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज।

Sonal Dinusha Hundred

सोनल दिनुशा ने जड़ा तीसरा शतक। फोटो- SL

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। चौथे दिन तक भारतीय टीम का पलड़ा भारी था। हालांकि, छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सोनल दिनुशा ने भारत के हाथ से लगभग जीत छीन ली है। एक छोर संभालते हुए दिनुशा ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी जारी रखी और पांचवें दिन के तीसरे सत्र की पहली गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया।

End of Feed