भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने रचा इतिहास

कोलंबो टेस्ट में भी टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। श्रीलंका की एकमात्र उम्मीद के तौर पर सोनल दिनुशा 85 रन बनाकर डंटे हुए हैं। फॉलोऑन से बचने के लिए मेजबान टीम को 39 रन बनाने हैं।

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। इससे बचने के लिए उसे 39 रन और बनाने हैं। बारिश की बाधा के बीच तीसरे दिन श्रीलंका ने 503 रन का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं। सोनल दिनुशा 137 गेंद में 85 रन बनाकर नाबाद हैं। दिनुशा श्रीलंका की एकमात्र उम्मीद बनकर टीम इंडिया की राह में खड़े हैं। इतना ही नहीं इस पारी के दम पर दिनुशा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। वह भारत के खिलाफ पहले 3 टेस्ट पारी में 80 प्लस रन बनाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

SONAL DINUSHA

सोनल दिनुशा (साभार-x)

केवल 3 बल्लेबाज कर पाएं हैं यह कारनामा

भारत के खिलाफ अपने शरुआती 3 पारी में 80 प्लस रन बनाने के मामले में सोनल केवल तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले पाकिस्तान के जहीर अब्बास और वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स ने यह कारनामा किया था। जहीर अब्बास ने अपने शुरुआती तीन पारी में भारत के खिलाफ 176, 96 और नाबाद 235 रन बनाए थे, जबकि एवर्टन ने 128, 194, 162) रन की पारी खेली थी। सोनल ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 100, दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे। वह कोलंबो टेस्ट में फिलहाल 85 रन बनाकर नाबाद हैं।

End of Feed