क्रिकेट

Smriti Mandhana: आयरलैंड के खिलाफ इनिंग को मंधाना ने बताया, करियर की मुश्किल पारियों में से एक

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2023, 07:47 AM IST

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने 56 गेंद पर 87 रन की पारी खेली और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। उनकी पारी की बदौलत ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकी, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Image

स्मृति मंधाना

Photo : Twitter
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हर हाल में जीत की दरकार थी और स्मृति मंधाना संकटमोचक की तरह सामने आईं और 56 गेंद पर 87 रन की पारी खेलकर भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, बाद में बारिश के कारण खेल पूरा नहीं किया जा सका और भारत ने बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम से 5 रन से मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मुश्किल पारियों में से एक- मंधाना

मैच के बाद मंधाना ने अपनी इस पारी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे करियर की मुश्किल पारियों में से एक बताया। जिस पिच पर दूसरे बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे वहां स्मृति ने ऐसे बल्लेबाजी की जैसे वह किसी अलग ही पिच पर खेल रही हों। उन्होंने 87 रन की अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।

भारत ने बारिश से प्रभावित इस मैच को डकवर्थ लुईस पद्धति से पांच रन से जीत कर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी स्मृति ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘यह अब तब की मेरी सबसे मुश्किल पारियों में से एक है। पिच मुश्किल थी, लेकिन जिस गति से वे गेंदबाजी कर रहे थे और तेज हवा कारण परिस्थितियां और चुनौतीपूर्ण हो गयी थी।’

उन्होंने कहा, ‘ हम एक दूसरे से (सलामी जोड़ीदार शेफाली वर्मा के साथ) कह रहे थे कि क्रीज पर बने रहने की कोशिश करनी चाहिये और अपनी लय बरकरार रखे। मुझे शुरू में रन बनाने में परेशानी हो रही थी। वह भी सही टाइमिंग के साथ शॉट नहीं लगा पा रही थी।’

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी स्मृति की तारीफ करते हुए कहा, ‘स्मृति ने रन बनाए जो हमारे लिए काफी अहम रहा। जब भी वह टीम को अच्छी शुरुआत देती है तो हम बड़े स्कोर तक पहुंच जाते हैं।’

End of Article